फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में रणबीर कपूर ने पत्नी आलिया संग जमाल कुडू पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को उनकी फिल्म एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है| एक्टर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था| एनिमल में फैन्स को रणबीर का अलग ही लुक देखने को मिला है| साथ ही इसका सबसे वायरल हुआ गाना है ‘जमाल कुडू’| रणबीर कपूर ने 28 जनवरी को हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में इसी गाने पर कदम थिरकाए| उन्होंने इस गाने पर आलिया के साथ डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है|

Filmfare 2024: आलिया रणबीर ने ऐसे मनाई फिल्मफेयर जीतने की खुशी, डांस करते करते भरी महफिल में किया KISS | Alia bhatt Ranbir kapoor kiss as he Dance on Animal Song Jamal

पत्नी आलिया संग जमाल कुडू पर नाचे रणबीर  

रणबीर स्टेज से नीचे आकर जमाल कुडू गाने पर डांस करते हैं| आलिया और रणबीर दोनों ही सिर पर गिलास बैलेंस करके डांस करते हैं| उसके बाद रणबीर अपनी पत्नी को किस करके वापस स्टेज पर चले जाते हैं| ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रही है|

https://www.instagram.com/reel/C2qzMkNPVLV/

वीडियो पर फैन्स ने किये जमकर कमेंट्स 

रणबीर-आलिया के इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं| एक ने लिखा- राहा कितनी लकी है| वहीं दूसरे ने लिखा- बहुत प्यारा कपल| ये वीडियो वायरल हो गया है|

रणबीर और आलिया का लुक 

रणबीर ने ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट ब्लेजर पहना था| वहीं आलिया ने बेज कलर की स्टेटमेंट साड़ी पहनी थी| जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं| आलिया ने बहुत ही सिंपल मेकअप किया था|

अलिया-रणबीर को मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड 

आलिया भट्ट को भी फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया है| उन्हें फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए अवॉर्ड मिला है| वहीं रणबीर को एनिमल में लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है|

यह भी पढ़ें – राम रहीम की कहानी, सियासत में जुबानी !

About Post Author