नए लुक के चलते ट्रोल हुए MC Stan, यूजर्स बोले- ‘बिग बॉस के बाद बढ़ गए हैं भाव’

KNEWS DESK- रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ के विनर एमसी स्टैन को कौन नहीं जानता| हर कोई उनके रैप सॉन्ग का दीवाना है| उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म फर्रे से बॉलीवुड डेब्यू किया है| उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए पहला गाना गाया है, जो इस समय लोगों की जुबान पर चढ़ गया है| वहीं इस दौरान एमसी स्टैन अपने नए लुक की वजह से चर्चा में बने हुए हैं|

सिंगिंग की दुनिया में नाम कमाने की चाहत रखते हुए स्टैन ने कई स्टेज शो किए हैं| उनके गानों के लिरिक्स बच्चे-बच्चे को तक याद रहते हैं| सिर्फ गाने ही नहीं बल्कि उनका लुक भी अक्सर चर्चा में रहता है| 24 वर्षीय स्टैन की पॉपुलैरिटी का थोड़ा सा क्रेडिट उनके लुक को भी जाता है, इसलिए वह कैमरे पर दूसरों से अलग दिखते हैं और इसी वजह से वो एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं| हालांकि, इस बार उनके नए लुक की वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है|

दरअसल, हाल ही में एमसी स्टैन का एक कॉन्सर्ट आयोजित किया गया, जहां वे लंबे और घुंघराले बालों में नजर आए| रैपर का यह नया लुक अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| फैंस को स्टैन का नया लुक पसंद नहीं आया| उनका यह लुक देख यूजर्स ने उन्हें ‘छपरी’ बताया है| एक ने कमेंट किया, पहले छपरी लगता था, अब उनका राजा लग रहा है| दूसरे यूजर ने कमेंट किया, बिग बॉस के बाद इसके भाव बहुत बढ़ गए हैं| पता नहीं अपने आप को क्या समझने लगा है| इसी तरह और भी लोगों ने अपनी राय दी|

About Post Author