मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का रैंप वॉक वीडियो किया शेयर, कहा- ‘Just looking like a wow’

KNEWS DESK – मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं| ये कपल एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करने से पीछे नहीं हटता है| मलाइका और अर्जुन दोनों ने जब से सोशल मीडिया पर अपना रिश्ता ऑफिशियल किया है तब से कपल रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं| लंबे समय से कपल के ब्रेकअप की खबरे सामने आ रही हैं| लेकिन मलाइका ने इन सभी बातों को गलत साबित कर दिया है| हाल ही में अर्जुन कपूर ने रैंप वॉक किया था जहां उन्हें चियर करने के लिए उनकी लवलेडी मलाइका अरोड़ा भी पहुंची थीं| मलाइका ने सोशल मीडिया पर अर्जुन के रैंप वॉक का वीडियो शेयर किया है|

Malaika Arora Birthday: बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने मिरर सेल्फी के साथ मलाइका को किया विश, कहा- तुम बस मेरी रहना - Malaika Arora Birthday Boyfriend Arjun Kapoor wishes Malaika Arora with ...

Malaika Arora Post

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं| फैन्स कपल को काफी पसंद करते हैं|मलाइका और अर्जुन दोनों ने जब से सोशल मीडिया पर अपना रिश्ता ऑफिशियल किया है तब से रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं| अर्जुन और मलाइका की रोमांटिक फोटोज फैंस को बहुत पसंद आती हैं|

मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर के साथ फोटो शेयर की है जिसमें वह डिजाइनर फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं| ये फोटो ऑफ्टर पार्टी की है|

बॉयफ्रेंड पर लुटाया प्यार

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर पर मलाइका ने प्यार लुटाया है| मलाइका ने अर्जुन की वॉक की वीडियो शेयर करते हुए लिखा- उफ्फफफ क्या स्माइल है| हॉटस्टेपर| वहीं दूसरी वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉओ|सलमान खान, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सारा अली खान, सोनम कपूर समेत कई सेलेब्स इस इवेंट में शामिल हुए थे| इस इवेंट की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं|

Ek Villain Returns Actor Arjun Kapoor blows kiss to Malaika Arora as actress turns cheerleader cute video is viral on instagram twitter - Entertainment News India - मलाइका अरोड़ा ने किया कुछ

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिलेशनशिप को कई सालों तक सबसे छुपाकर रखा था| दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था लेकिन दोनों ने चुप्पी साध रखी थी| फिर साल 2019 में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका ने रोमांटिक फोटो शेयर करके अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था|

वर्कफ्रंट 

अर्जुन कपूर आखिरी बार आसमान भारद्वाज की कुत्ते में नजर आए थे| वह जल्द ही भूमि पेडनेकर के साथ द लेडी किलर में नजर आएंगे| ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है|

About Post Author