हर्षवर्धन राणे ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का नया आशियाना, 15-16 करोड़ रुपये बताई जा रही कीमत

‘सनम तेरी कसम’ से मिली पहचान, अब मुंबई में एक और बड़ी रियल एस्टेट डील की खबर; पहले से मड आइलैंड में हैं दो फ्लैट

Knews Desk – हर्षवर्धन राणे आज के समय में बॉलीवुड के जाने-माने स्टार हैं। साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इन दिनों वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी हैं और कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। इसी बीच खबर है कि हर्षवर्धन राणे ने मुंबई में एक नया आशियाना खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

हर्षवर्धन राणे ने अपने करियर में पहचान के साथ-साथ दौलत भी खूब कमाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में उन्होंने जो नया घर खरीदा है, उसकी कीमत 15-16 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब हर्षवर्धन ने रियल एस्टेट में करोड़ों की डील की है। इससे पहले भी मुंबई में उनके पास दो फ्लैट हैं, जो मड आइलैंड में स्थित हैं। रिपोर्ट की मानें तो दोनों फ्लैट्स की कीमत मिलाकर 10-12 करोड़ रुपये है। वहीं, अब हर्षवर्धन ने एक और बड़ी डील की है।

हर्षवर्धन राणे की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में तेलुगु फिल्म ‘थकिता थकिता’ से फिल्मी दुनिया में एंट्री की थी। इससे पहले वह टीवी में भी काम कर चुके हैं। साल 2016 में ‘सनम तेरी कसम’ से उन्होंने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। हालांकि, उस समय फिल्म फ्लॉप रही थी। बाद में जब यह फिल्म री-रिलीज हुई, तो इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और हर्षवर्धन राणे हर तरफ छा गए।

अगर उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जॉन अब्राहम के साथ ‘फोर्स 3’ पर काम कर रहे हैं, जो 19 मार्च 2027 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘पुलिस कंपनी’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट 4 जून 2027 है।

बहरहाल, हर्षवर्धन राणे आखिरी बार ‘एक दीवाने की दीवानियत’ नाम की फिल्म में नजर आए थे, जो पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 112 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *