Koffee With Karan 8: मलाइका अरोड़ा से शादी की खबरों पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, करण जौहर के शो में एक्टर ने दिया हिंट

KNEWS DESK- करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण 8 अपने पहले एपिसोड से ही लगातार चर्चा में बना हुआ है| वहीं शो के अगले एपिसोड में बॉलीवुड के दो मशहूर एक्टर्स आदित्य रॉय कपूर और अर्जूर कपूर बतौर गेस्ट नजर आएंगे| जिनका प्रोमो पहले ही दर्शकों के सामने आ चुका है| जहां करण ने एक्टर्स से उनके पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई सावल पूछे| इस दौरान अर्जुन ने ट्रोलिंग और शादी पर भी अपनी राय दी|

आपको बता दें, एक्टर अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बने रहते हैं| एक्टर बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं| दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं| अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते को जगजाहिर कर दिया है|  दोनों लंबे समय से एक दूसरे के साथ हैं| अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं|

12 साल बड़ी गर्लफ्रेंड मलाइका से शादी करेंगे अर्जुन? ऐज शेमिंग पर बोले- कोई इंसान... - Arjun kapoor reacts on relationship future marriage plans with girlfriend malaika arora and says age ...

वहीं हाल ही में एक्टर करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण 8 में नजर आए| जहां करण ने एक्टर से पूछा- आप अपने से 9 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं| सोशल मीडिया पर आपको ट्रोल भी किया जाता है| तो इससे आपके रिश्ते पर असर पड़ता है| इसपर अर्जुन बोले- इस बात का हर किसी पर असर पड़ता है लेकिन इसे डील करना आना चाहिए| पहले मैं सबको जवाब देना चाहता था लेकिन अब मुझे ये पता चल गया है कि ये सब बस रैंडम कमेंट्स हैं|

बता दें कि करण जौहर ने अर्जुन से शादी को लेकर भी सवाल पूछा है| इसपर अर्जुन कपूर ने कहा कि वो इस बारे में मलाइका संग सही समय पर बात करेंगे| उन्होंने कहा, इस बारे में मैं अकेले बात नहीं करना चाहता हूं|

About Post Author