500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई किंग खान की जवान, जानें 13वें दिन कितना किया कलेक्शन

KNEWS DESK – बॉलीवुड किंग खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा रही है| फिल्म ने कई रिकार्ड्स अपने नाम कर लिए हैं साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में धमाकेदार कमाई कर रही है| फिल्म का 13वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है|

किंग खान की फिल्म जवान 

शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है| फिल्म पहले दिन से ही शानदार कलेक्शन कर रही है| शाहरुख खान की जवान हर दिन कई रिकार्ड्स तोड़ रही है| जवान वीकेंड के साथ वीकडे में भी अच्छा बिजनेस कर रही है| जिसकी वजह से 13 दिन में ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है| फिल्म का 13वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है| जिसके बाद इंडिया में ही जवान ने 500 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है|

जवान में शाहरुख खान का एक्शन और रोमांस दोनों ही जबरदस्त है. शाहरुख का फिल्म में डबल रोल है| शाहरुख ने पिता विक्रम राठौड़ और बेटे आजाद का भी किरदार निभाया है| दोनों ही लुक में शाहरुख को फैंस का प्यार मिला है| फिल्म में शाहरुख 5 अलग-अलग लुक में नजर आए हैं|

13वें दिन किया इतना कलेक्शन

जवान 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है| जवान ने 12वें दिन 15.75 करोड़ का कलेक्शन किया था| खबरों के मुताबिक जवान ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया है जिसके बाद टोटल कलेक्शन 506.38 करोड़ हो गया है| गणेश चतुर्थी  के दिन फिल्म अच्छा कलेक्शन करने वाली है| छुट्टी का जवान को फायदा मिलेगा| अभी जवान का अर्ली कलेक्शन ही सामने आया है|

जवान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 

जवान जल्द ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का कलेक्शन करने वाली है| फिल्म अब तक 800 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है| जवान की स्टारकास्ट की बात करें तो शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और प्रियामणि अहम किरदार निभाती नजर आए हैं|जवान को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है| फिल्म को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है| फिल्म को लेकर क्रिटिक से लेकर सेलेब्स तक हर किसी ने अच्छे रिव्यू दिए हैं|

About Post Author