कैटरीना कैफ ने पहली बार दिखाई बेटे विहान की झलक, बोलीं- ‘मेरी जिंदगी की सबसे अनमोल नेमत’

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपने 43वें जन्मदिन के खास पलों को अब फैंस के साथ शेयर किया है। जन्मदिन के दो दिन बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ अनमोल तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह अपने छोटे से परिवार के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ कटरीना ने एक भावुक नोट भी लिखा, जिसे देखकर फैंस का दिल जीत लिया।

बेटे विहान की पहली झलक आई सामने

कैटरीना कैफ की बर्थडे पोस्ट की सबसे खास बात उनके बेटे विहान की झलक रही। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने बेटे को गोद में लिए हुए बेहद खुश नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने बेटे का चेहरा पूरी तरह से रिवील नहीं किया, लेकिन मां-बेटे की यह प्यारी बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है।

इसके अलावा कैटरीना ने पति विकी कौशल के साथ बिताए कुछ खूबसूरत पलों की तस्वीरें भी साझा कीं। दोनों की केमिस्ट्री और परिवार के साथ बिताया गया यह खास समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

कटरीना ने बताया अपना सबसे खास जन्मदिन

तस्वीरें शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने लिखा कि उनका यह जन्मदिन उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने अपने परिवार को अपनी जिंदगी का सबसे कीमती आशीर्वाद बताया और इसके लिए हमेशा शुक्रगुजार रहने की बात कही।

एक्ट्रेस ने अपने नोट में लिखा, “आप मेरे लिए सबसे कीमती आशीर्वाद हैं, जिसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहती हूं। मेरा बेस्ट बर्थडे। आप भी कुछ कम नहीं हैं…” कटरीना के इस पोस्ट से साफ जाहिर है कि वह अपने परिवार के साथ बिताए इन पलों को बेहद खास मानती हैं।

सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल

शेयर की गई तस्वीरों में कटरीना कैफ बेहद सिंपल और खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। उन्होंने पीच कलर की ड्रेस पहनी हुई थी और उनके चेहरे पर परिवार के साथ खुशियों की झलक साफ दिखाई दे रही थी। फैंस को एक्ट्रेस का यह सादगी भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

विकी कौशल ने भी खास अंदाज में किया था विश

कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर उनके पति और अभिनेता विकी कौशल ने भी सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “जान का जन्मदिन।” विकी का यह छोटा सा मैसेज भी फैंस के बीच काफी वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *