जिया शंकर ने मंगेतर करण संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, समंदर किनारे दिखा कपल का खास अंदाज

knews desk – ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम जिया शंकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सगाई की खबरों के बाद एक्ट्रेस ने पहली बार अपने पार्टनर करण की झलक फैंस के साथ शेयर की थी। अब जिया ने मंगेतर के साथ कुछ नई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में जिया शंकर और उनके मंगेतर करण समंदर किनारे क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। कपल ने इस दौरान एक रोमांटिक फोटोशूट भी करवाया। एक तस्वीर में करण जिया के हाथ पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

वेकेशन के दौरान जिया ने व्हाइट कलर की फ्लोरल ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनी हुई है। वहीं करण व्हाइट शर्ट और ब्लैक जींस में नजर आए। दोनों का ट्विनिंग लुक भी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।

जिया ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “और हमने एक-दूसरे में हमेशा का साथ देखा।” उनके इस पोस्ट पर दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी कमेंट किए। कई लोगों ने कपल की जोड़ी की तारीफ करते हुए उन्हें नजर से बचने की दुआ दी।

जिया शंकर काफी समय से करण के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। सगाई के बाद उन्होंने पहली बार अपने पार्टनर की झलक फैंस के सामने रखी थी। अब इन नई तस्वीरों के जरिए दोनों की रोमांटिक बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

जिया शंकर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा और कई शोज में काम किया। सब टीवी के शो में सुशी के किरदार से उन्हें पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने कलर्स के सुपरनैचुरल ड्रामा शो में पवित्र का किरदार भी निभाया। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में नजर आने के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *