‘मैं वर्जिन हूं बेबी…’ सना मकबूल का बड़ा खुलासा, प्यार और रिलेशनशिप को लेकर कही ये बात

KNEWS DESK – Sana Makbul एक बार फिर अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। Bigg Boss OTT 3 की विनर रह चुकीं सना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी।

एक बातचीत के दौरान सना मकबूल ने खुलकर कहा कि उन्होंने आज तक किसी के साथ फिजिकल रिलेशन नहीं बनाए और ना ही किसी को किस किया है। सना ने हंसते हुए कहा, “मैं वर्जिन हूं बेबी… सच में!” उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

जब उनसे पूछा गया कि क्या इसकी वजह उनका धर्म है, तो सना ने साफ कहा कि यह पूरी तरह उनकी पर्सनल चॉइस है। उन्होंने बताया कि वो रिलेशनशिप और प्यार को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। सना का कहना था कि उन्हें दिल टूटने से डर लगता है और इसी वजह से वो किसी के करीब आने से बचती रही हैं।

सना ने अपनी पिछली रिलेशनशिप का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भरोसा करने की कोशिश की थी, लेकिन अनुभव अच्छा नहीं रहा। उनके मुताबिक, सफलता मिलने के बाद रिश्तों में बदलाव आने लगे थे, जिसने उन्हें अंदर से काफी प्रभावित किया।

इंटरव्यू के दौरान सना की बातें सुनकर होस्ट भी हैरान रह गया। वहीं सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग सना की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।

हालांकि सना मकबूल ने साफ कर दिया कि वो किसी को इंप्रेस करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी और फैसलों को लेकर ईमानदार रहना पसंद करती हैं। उनका मानना है कि हर इंसान को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का अधिकार होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *