हीरो भी, विलेन भी! सलमान खान करेंगे डबल रोल? Vamshi Paidipally की फिल्म पर सस्पेंस बरकरार

KNEWS DESK – बॉलीवुड के ‘भाईजान’ Salman Khan एक बार फिर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ तक सीमित नहीं है। जहां एक ओर इस फिल्म की रिलीज डेट अब भी साफ नहीं हो पाई है, वहीं दूसरी ओर उनका नया प्रोजेक्ट भी लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

‘मातृभूमि’ अटकी, बढ़ी चिंता

डायरेक्टर Apoorva Lakhia की फिल्म ‘मातृभूमि’ का काम काफी पहले पूरा हो चुका था। हालांकि, जब फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बदलकर ‘मातृभूमि’ किया गया, तब कुछ हिस्सों को दोबारा शूट किया गया। इसके बावजूद फिल्म की रिलीज को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सलमान खान के करियर के लिहाज से यह फिल्म काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि उनकी पिछली रिलीज ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी।

नए प्रोजेक्ट को लेकर बढ़ा बज़

इसी बीच Vamshi Paidipally के साथ उनकी अगली फिल्म चर्चा में है, जिसे Dil Raju प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ Nayanthara नजर आएंगी। पहले खबर थी कि सलमान इसमें दो अलग-अलग लुक में दिखेंगे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर डबल रोल की अटकलें तेज हो गई हैं।

डबल रोल या सिर्फ दो लुक?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सलमान खान के किरदार को अलग-अलग शेड्स में दिखाया जाएगा। एक लुक में वह क्लीन शेव और क्लासिक अंदाज में नजर आ सकते हैं, जबकि दूसरे में उनका अवतार काफी डार्क और इंटेंस बताया जा रहा है।
हालांकि, डबल रोल को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगा कि वह हीरो और विलेन दोनों की भूमिका निभाएंगे या नहीं।

जबरदस्त एक्शन की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सलमान खान के लिए हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस डिजाइन किए गए हैं। खासतौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों में शूट होने वाले फाइट सीन इस प्रोजेक्ट को और भव्य बनाने वाले हैं। इसके साथ ही उनके लुक को भी काफी अलग और पहले से ज्यादा रफ-टफ रखा गया है।

दिलचस्प बात यह है कि फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सलमान खान के अलग-अलग AI लुक्स बनाकर मेकर्स को सुझाव भी दिए हैं। हालांकि, फिल्म का फाइनल विजन क्या होगा, यह तो मेकर्स के आधिकारिक ऐलान के बाद ही साफ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *