डिजिलॉकर पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे का बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। डिजिलॉकर पोर्टल पर जानकारी दी गई है कि रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जाएंगे। परिणाम जारी होने के बाद छात्र उन्हें आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे।

यूपी बोर्ड के परिणाम जारी होने के तुरंत बाद छात्रों को उनकी डिजिटल मार्कशीट ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। यह मार्कशीट DigiLocker और UMANG App पर देखी और डाउनलोड की जा सकेगी। छात्र इसे results.digilocker.gov.in वेबसाइट या संबंधित मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए केवल आधार नंबर या रोल नंबर दर्ज करना होगा। यह डिजिटल मार्कशीट आधिकारिक और मान्य दस्तावेज होगी, जिसे कॉलेजों और संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान स्वीकार किया जाएगा।

कैसे चेक करें, स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

  • सबसे पहले UPMSP Official Website पर जाएं।
  • होमपेज पर 10वीं (हाई स्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के रिजल्ट लिंक दिखाई देंगे।
  • अपनी कक्षा के अनुसार सही लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और परीक्षा वर्ष दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें विषयवार अंक देखे जा सकेंगे।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।

52 लाख से ज्यादा छात्रों का पंजीकरण

मीडिया रिपोर्ट्स को मुताबिक, वर्ष उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में कुल 52,30,184 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 10वीं के लिए 27,50,843 और 12वीं के लिए 24,79,341 छात्र शामिल थे। परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं। 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं निर्धारित समय के अनुसार सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। अब सभी छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है, जो जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *