ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर मंडीसा हंडले का 47 साल की उम्र में हुआ निधन, फैंस को लगा सदमा

KNEWS DESK – अपने गानों से दुनियाभर में लोगों के दिलों में राज करने वाली सिंगर मंडीसा का निधन हो गया है| सिंगर की मौत से उनके फैन्स सदमे में हैं| मंडीसा की मौत की अभी तक सही वजह का पता नहीं चला है| मंडीसा 47 साल की अमेरिकन आइडल स्टार थी| सिंगर को उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए ग्रैमी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|

Mandisa Passes Away: फेमस सिंगर की हुई मिस्ट्री डेथ, म्यूजिक इंडस्ट्री में छाया मातम | Mandisa hundley passed away at 47 age mistry death grammy winner american idol 6 | Patrika News

सिंगर मंडीसा का निधन 

मंडीसा हंडले का जन्म कैलिफोर्निया में हुआ था| उन्होंने कई हिट गाने गए हैं लेकिन अचानक उनके निधन से फैंस को सदमा लगा है| उनके निधन को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं सामने आई है लेकिन इस मामले की जांच चल रही है| और जल्द ही इसपर अपडेट सामने आ सकता है| फ्रेंकलिन पुलिस अलग अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है|

सिंगर के फेमस एल्बम 

जब वे नेशविले कि फिस्क यूनिवर्सिटी में पढ़ती थीं उस दौरान सिंगर अपनी सिंगिंग स्किल्स पर काम करती रहती थीं| साल 2006 में जब उन्होंने पहली बार अमेरिकन आइडल  के 5वें सीजन में पार्टिसिपेट किया था उस वक़्त वो पहली बार चर्चा में आईं| भले ही वे ये शो जीत  नहीं पाई थीं लेकिन उन्होंने फैन्स के दिल में जगह बनाई थी| 2007 में सिंगर ने ट्रू ब्यूटी नाम के एल्बम से अपने करियर की शुरुआत की थी| इसके बाद वे साल 2008 में इट्स क्रिस्टमस, साल 2009 में फ्रीडम, साल 2011 में व्हाट इफ वी वर रियल, साल 2013 में ओवरकम और साल 2017 में आउट ऑफ द डार्क जैसे एल्बम निकाले| ये एल्बम भी खूब हिट हुए|

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़: संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई जारी, दो आरोपियों से 35 लीटर महुआ शराब जब्त कर भेजा जेल

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.