घर में बार-बार दिख रहे हैं कॉकरोच? न करें नजरअंदाज, ज्योतिष में माना जाता है राहु-केतु का संकेत!

KNEWS DESK- घर में कॉकरोच दिखना आम बात मानी जाती है और ज्यादातर लोग इसे सिर्फ गंदगी या नमी से जोड़कर देखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में इसे केवल साफ-सफाई की समस्या नहीं माना गया है। मान्यता है कि घर में लगातार कॉकरोच दिखाई देना राहु, केतु और शनि के अशुभ प्रभावों का संकेत हो सकता है।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जब लाख सफाई के बाद भी कॉकरोच खत्म नहीं होते, तो यह घर में बढ़ती नकारात्मक ऊर्जा और अशांति की ओर इशारा करता है।

राहु-केतु से क्यों जोड़ा जाता है कॉकरोच?

ज्योतिष शास्त्र में राहु को अंधकार, भ्रम, गंदगी और छिपी समस्याओं का कारक ग्रह माना गया है। कॉकरोच भी अक्सर अंधेरी, नमी वाली और गंदी जगहों पर पाए जाते हैं। यही वजह है कि इनका संबंध राहु से जोड़ा जाता है।

वहीं केतु को मानसिक तनाव, अचानक परेशानियों और अस्थिरता का ग्रह माना जाता है। अगर घर में अचानक बहुत ज्यादा कॉकरोच दिखाई देने लगें, तो इसे सकारात्मक ऊर्जा कमजोर होने का संकेत माना जाता है।

घर में बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लंबे समय तक घर में कॉकरोच बने रहना कई तरह की समस्याओं को बढ़ा सकता है। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ना, मानसिक तनाव और बेचैनी, अचानक खर्च बढ़ना, आर्थिक समस्याएं, मेहनत के बावजूद सफलता न मिलना ज्योतिष में इन स्थितियों को राहु और शनि के नकारात्मक प्रभाव से जोड़कर देखा जाता है।

वास्तु शास्त्र में क्या बताया गया है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से और रसोई में ज्यादा कॉकरोच होना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि रसोई में लगातार कॉकरोच दिखना मां अन्नपूर्णा की कृपा में कमी और घर में रुकी हुई नकारात्मक ऊर्जा का संकेत हो सकता है।

राहु-केतु के प्रभाव कम करने के आसान उपाय

घर में रखें साफ-सफाई

ज्योतिष में राहु को गंदगी और अव्यवस्था का कारक माना गया है। इसलिए घर और खासतौर पर रसोई की नियमित सफाई बेहद जरूरी मानी जाती है।

कपूर और लौंग जलाएं

सुबह-शाम घर में कपूर और लौंग जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने की मान्यता है। कहा जाता है कि इससे राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।

शनिवार को करें ये उपाय

शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनि देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा जरूरतमंदों को काले तिल या उड़द दान करने की भी सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *