फरहान अख्तर ने अपना 50वां बर्थडे फैमिली संग किया सेलिब्रेट, शबाना आजमी ने बेटू के लिए पोस्ट शेयर कर लिखा खास मैसेज

KNEWS DESK – फरहान अख्तर के लिए 9 जनवरी यानी आज का दिन बेहद खास है| दरअसल वे आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं| फरहान अख्तर ने अपने इस स्पेशल दिन का जश्न परिवार के साथ मनाया| वहीं शबाना आजमी ने फरहान के बर्थडे सेलिब्रेशन की प्यारी सी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है साथ ही अपने ‘बेटू’ को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी हैं|

फरहान अख्तर को इस नाम से बुलाती हैं सौतेली मां शबाना आजमी, खास मौके पर किया  जग जाहिर - India TV Hindi

शबाना आजमी ने फरहान के बर्थडे बैश की तस्वीर की शेयर

फरहान अख्तर ने परिवार संग अपना इंटीमेट बर्थडे सेलिब्रेशन किया| वहीं शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी झलक शेयर की है| शबाना आजमी ने फरहान अख्तर के जन्मदिन समारोह की एक तस्वीर शेयर की है| फोटो में जोया अख्तर, जावेद अख्तर, शिबानी दांडेकर, अनुषा दांडेकर और कईं और लोग नजर आ रहे हैं| फरहान की मां हनी ईरानी भी पार्टी में नजर आईं| इस दौरान सभी ने स्माइल के साथ कैमरे के लिए पोज दिया| फोटो शेयर करते हुए शबाना आजमी ने लिखा, “सालगिरह मुबारक बेटू फरहान अख्तर| जीते रहो खुश रहो बहुत सारा प्यार|”

शबाना आजमी का फरहान अख्तर संग रिश्ता

पिछले साल की शुरुआत में, फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में शबाना आजमी ने जावेद अख्तर और उनकी पहली पत्नी हनी ईरानी के बच्चों फरहान अख्तर और जोया के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी| एक्ट्रेस ने कहा था कि उनका उनके साथ दोस्ताना रिश्ता है और यह उनकी मां की वजह से है|

वेटरन एक्ट्रेस ने कहा था, “हम बहुत मिलनसार हैं| उनके साथ मेरा दोस्ती और विश्वास का बहुत अच्छा रिश्ता है| मैं फरहान और जोया को बहुत अहमियत देती हूं और मुझे लगता है कि वे भी मुझे महत्व देते हैं| मुझे लगता है कि इसका बहुत सारा क्रेडिट उनकी मां हनी को जाता है| मुझे कहना होगा कि वह बहुत उदार थी| अगर उसने तय कर लिया होता कि बच्चे मुझसे दोस्ती नहीं करेंगे, तो वे मुझसे दोस्ती नहीं कर पाते|”

वर्क फ्रंट

शबाना आजमी ने अपने करियर में कईं शानदार फिल्में की हैं| एक्ट्रेस को आखिरी बार धर्मेंद्र, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ हिट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था| इस फिल्म में उनका धर्मेंद्र संग किस सीन काफी सुर्खियों में रहा था|

यह भी पढ़ें – Lok Sabha Election 2024: सीट शेयरिंग पर बोले अखिलेश यादव, जानें क्या कहा?

About Post Author