बॉम्बे फैशन वीक में सुष्मिता सेन ने बिखेरा जलवा, दुल्हन बन रैंप पर की एंट्री

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस युनिवर्स सुष्मिता सेन आज भी अपने हुस्न और ख़ूबसूरती से लोगों को दीवाना बना देती हैं| 40 की उम्र में भी उनका जलवा कायम है| सुष्मिता ने हाल ही में एक इवेंट में रैंप वॉक किया| एक्ट्रेस की ख़ूबसूरती पर ही सबकी निगाहें टिकी रहीं|

रैंप वॉक में एक्ट्रेस ने बिखेरा जलवा 

सुष्मिता सेन ने बॉम्बे फैशन वीक में अपने स्टाइल का जलवा बिखेरा| एक्ट्रेस ने दुल्हन बन कर स्टेज में एंट्री की| सुष्मिता ने हाथों में कलीरे और बालों में गजरा लगाया है| सुष्मिता दुल्हन के अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही थीं| एक्ट्रेस ने जैसे ही स्टेज में एंट्री की सबकी निगाहें उन पर ही टिक गयी| सुष्मिता का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है|

सुष्मिता सेन का लुक

सुष्मिता ने गोल्डन अनारकली सूट पहने अपने चेहरे को ढकते हुए स्टेज पर एंट्री ली| एक्ट्रेस ने  मिनिमल मेकअप और हैवी मेकअप के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया| सुष्मिता ने हाथों में मेहंदी भी लगाई है| इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग झुमका और माथा पट्टी पहना हुआ था।

सुष्मिता सेन ने रैंप वॉक पर वेब सीरीज ताली का सिग्नेचर पोज भी दिया| आखिर में एक्ट्रेस ने रैंप वॉक पर नमस्ते भी किया और दर्शकों से विदाई की|

फैन्स ने किया रिएक्ट 

फैन्स को एक्ट्रेस का ये लुक काफी पसंद आ रहा है| सभी उन्हें एवरग्रीन ब्यूटी का टैग दे रहे हैं| वहीं कुछ को उनका लुक पसंद नहीं आया है| और वो एक्ट्रेस की तुलना राखी सावंत से कर रहे हैं|

 यह भी पढ़ें – बेटे अकाय के जन्म के बाद पहली बार IPL देखने पहुंचीं अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.