बेटे अकाय के जन्म के बाद पहली बार IPL देखने पहुंचीं अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल

KNEWS DESK – एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लम्बे समय से पर्दे से दूर हैं| लेकिन फैन्स के दिलों में आज ही एक्ट्रेस का राज है|अनुष्का ने इस साल अपने दूसरे बच्चे हो जन्म दिया है| जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है| वहीं अब एक्ट्रेस अपने पति विराट कोहली को सपोर्ट करने बेंगलुरु क्रिकेट स्टेडियम पहुंचीं| एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं|

IPL 2024: Anushka Sharma To Bring Newborn Son, Akaay To India For Virat Kohli's Match? Deets Inside

विराट का मैच देखने पहुंचीं अनुष्का 

विराट कोहली की पति और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बीते दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस का मैच देखने के लिए बेंगलुरु क्रिकेट स्टेडियम पहुंचीं| इस आईपीएल सीजन में अनुष्का को पहली बार स्टेडियम में देखा गया है एक्ट्रेस के फैन्स उन्हें देख कर काफी खुश हो गए हैं| वहीं एक्ट्रेस के पति विराट ने भी मैच में शानदार बैटिंग की| अनुष्का भी विराट को चीयर करती नजर आईं|

मैच में एक पल ऐसा आया जहाँ विराट आउट होते बचे| इस वक़्त अनुष्का ने ऐसा रिएक्शन दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है| वायरल फोटो में अनुष्का का मुंह खुला हुआ है, और उनकी आंखें बड़ी-बड़ी नजर आ रही हैं|

अनुष्का जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी| ये फिल्म उनके करियर में बड़ी फिल्म साबित होगी| क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक पर बेस्ड फिल्म में वो लीड रोल प्ले कर रही हैं|

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़: राम विचार नेताम ने बताया- ‘मातृशक्ति की चिंता कर योजनाएं बनाती है भाजपा सरकार…’

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.