KNEWS DESK – 2 दशकों से भी ज़्यादा की शानदार विरासत के साथ, आमिर खान प्रोडक्शंस 15 जून को अपनी 25वीं सालगिरह मना रहा है। वाकई, इसकी हर फिल्म देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक, आमिर खान के विजन को बयां करती है, जो अपने बैनर तले ऐसी शानदार फिल्में बनाते हैं जो सीधे लोगों के दिलों को छू जाती हैं!

यह 1999 की बात है, जब दुनिया एक सदी का अंत देख रही थी और 2000 के नए दौर में कदम रखने की तैयारी कर रही थी, तब आमिर खान ने एक ऐसे प्रोडक्शन हाउस की नींव रखी जिसने अपनी इम्पैक्टफुल, सोचने पर मजबूर करने वाली और एंटरटेनिंग फिल्मों से भारतीय सिनेमा का चेहरा ही बदल दिया—आमिर खान प्रोडक्शंस। इस प्रोडक्शन हाउस ने अब अपने शानदार 25 साल पूरे कर लिए हैं, और यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि अपनी लगभग हर फिल्म के साथ इसने देश को एक ऐसा सब्जेक्ट दिया जिसने चर्चाएं शुरू कीं और एक गहरा इम्पैक्ट छोड़ा।
आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने सफर की शुरुआत ‘लगान’ से की थी, जो बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए एकेडमी अवॉर्ड (ऑस्कर) में नॉमिनेट होने वाली भारत की तीसरी फिल्म बनी। किसी भी दूसरे प्रोडक्शन हाउस ने अपने सबसे पहले प्रोजेक्ट के साथ इतनी बड़ी कामयाबी हासिल नहीं की है। इस फिल्म ने आठ नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स भी जीते। हालांकि, यह तो बस शुरुआत थी। आमिर खान प्रोडक्शंस के जरिए आमिर खान हमेशा मजबूत स्टोरीटेलिंग को लेकर कमिटेड रहे और ऐसी शानदार फिल्में देते रहे जो हर पीढ़ी के दर्शकों को पसंद आईं।
हर फिल्म के साथ, आमिर खान प्रोडक्शंस ने अलग-अलग कहानियाँ सामने रखीं जिन्होंने करोड़ों लोगों के दिलों को छुआ। चाहे वो ‘तारे ज़मीन पर’ हो एक इमोशनली पावरफुल ड्रामा जिससे आमिर खान ने अपने डायरेक्शन की शुरुआत की थी, और जिसने देश भर में तारीफें बटोरने के साथ-साथ तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स जीते या फिर कई दूसरी यादगार फिल्में हों। इस प्रोडक्शन हाउस की शानदार विरासत में ‘जाने तू… या जाने ना’, ‘पीपली लाइव’, ‘दंगल’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’, ‘लाल सिंह चड्ढा’, ‘लापता लेडीज’, ‘सितारे ज़मीन पर’, ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ और ‘एक दिन’ जैसी कुछ सबसे पसंदीदा फिल्में शामिल हैं।
पिछले कुछ सालों में, आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी एक अलग विरासत बनाई है, और यह उन चुनिंदा प्रोडक्शन हाउसेज में से एक बनकर उभरा है जो लगातार अर्थपूर्ण और कन्टेंट-ड्रिवन सिनेमा देने की अपनी सोच पर टिके रहे हैं। आमिर खान अपने इस विजन पर हमेशा डटे रहे कि वे ऐसे प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट करें जो न सिर्फ एंटरटेन करें, बल्कि दर्शकों को थिएटर्स में आने और अलग-अलग इमोशन्स को महसूस करने की एक वजह भी दें। यह बैनर हर तरह के जॉनर में सोशल मेसेज देने वाली, क्रिटिक्स द्वारा सराही गई और ग्लोबल लेवल पर कामयाब फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।
देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक, आमिर खान ने भारतीय सिनेमा को कई आइकॉनिक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनका विजन हमेशा एक एंगेजिंग और मीनिंगफुल सिनेमा बनाने पर रहा है। आमिर खान प्रोडक्शंस के जरिए इस सुपरस्टार ने इंडियन सिनेमा की दुनिया को एक नया आकार देने में मदद की है, और ऐसी कहानियाँ पेश की हैं जो दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, भावनाओं और सादगी से गहराई से जुड़ी हुई हैं।