अजय देवगन की ‘धमाल 4’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, U/A 13+ सर्टिफिकेट के साथ क्या-क्या बदला गया?

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर Ajay Devgn एक बार फिर अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह मल्टीस्टारर फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है, जिससे मेकर्स ने राहत की सांस ली है।

फिल्म को Central Board of Film Certification ने कुछ बदलावों के साथ U/A 13+ सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब है कि फिल्म को 13 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता की निगरानी में देख सकते हैं।

सेंसर बोर्ड ने किए छोटे बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में दो जगहों पर दिखाए गए आपत्तिजनक हाथ के इशारों को हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सात जगहों पर इस्तेमाल किए गए अपशब्दों को भी बदलने या म्यूट करने के लिए कहा गया है। हालांकि, मेकर्स के लिए राहत की बात यह रही कि फिल्म के किसी बड़े सीन में कोई बदलाव नहीं करना पड़ा।

143 मिनट का है रनटाइम

सेंसर प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिल्म का रनटाइम भी सामने आ गया है। ‘धमाल 4’ की कुल अवधि 143 मिनट यानी 2 घंटे 23 मिनट है। यह एक फैमिली एंटरटेनर कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें भरपूर हास्य और मनोरंजन देखने को मिलेगा।

मल्टीस्टारर कास्ट से सजी फिल्म

इस फिल्म में अजय देवगन के साथ Arshad Warsi, Riteish Deshmukh, Ravi Kishan, Javed Jaffrey, Sanjay Mishra और Sanjana Sanghi जैसे कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं।

धमाल फ्रेंचाइजी की वापसी

‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2007 में हुई थी, जिसका पहला पार्ट दर्शकों को खूब पसंद आया था। इसके बाद 2011 में दूसरा पार्ट रिलीज हुआ। तीसरे पार्ट में अजय देवगन की एंट्री हुई थी, जिससे फिल्म को नया मोड़ मिला।

अब चौथे पार्ट में एक बार फिर यही गैंग दर्शकों को हंसी का डोज देने के लिए तैयार है। पिछले तीनों पार्ट्स की सफलता के बाद अब देखना होगा कि ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचा पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *