इंटीमेट सीन्स को लेकर घबराए थे बॉबी देओल, परिवार से छिपाई थी ‘आश्रम’ की सच्चाई

Knews Desk- बॉबी देओल इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘आश्रम’ को लेकर फिर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने खुलासा किया कि सीरीज में इंटीमेट सीन्स करने को लेकर वह काफी असहज थे। इतना ही नहीं, उन्होंने शुरुआत में इस बारे में अपने परिवार से भी बात छिपाकर रखी थी।

बॉबी देओल ने बताया कि जब उन्होंने ‘आश्रम’ की कहानी सुनी थी, तब उन्हें समझ आ गया था कि इसमें कई बोल्ड और इंटीमेट सीन्स होंगे। इसी वजह से उन्होंने यह बात अपने पिता, मां और भाई तक से छिपाई। हालांकि उन्होंने अपनी पत्नी Tanya Deol को जरूर बताया था, क्योंकि उन्हें लगा कि बाद में बाहर से पता चलने पर गलतफहमी हो सकती है।

इंटरव्यू के दौरान बॉबी अपनी पत्नी को याद कर भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि करियर के मुश्किल दौर में उनकी पत्नी हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। बॉबी ने कहा, “मैं आज जो भी हूं, अपनी पत्नी की वजह से हूं। उन्होंने मुश्किल समय में घर संभाला और मुझे टूटने नहीं दिया।”

बॉबी देओल ने यह भी बताया कि उनके बेटे की एक बात ने उनकी जिंदगी बदल दी थी। बेटे ने एक दिन कहा था कि “मम्मी काम पर जाती हैं और पापा घर पर रहते हैं।” इस बात ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया और वहीं से उन्होंने खुद को दोबारा साबित करने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *