पेरिस में अनन्या पांडे ने दिखाया अपने फैशन का जलवा, अलग स्टाइल में नजर आईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं| इन दिनों एक्ट्रेस पेरिस में हैं और वो भी एक खास मकसद से| दरअसल, अनन्या पांडे पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनी हैं| बीते दिन ही इस मेगा फैशन इवेंट से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस रैंप पर अपने फैशन का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं| उनका स्टाइल काफी अलग और कूल अंदाज में दिखा|

हाल में ही सामने आए वीडियो में अनन्या पांडे रैंप पर वॉक करती हुई नजर आ रही हैं| इस दौरान उन्होंने ब्लैक सीक्वेंस मिनी ड्रेस कैरी की है| इसके साथ ही उन्होंने हाथ में चलनी पकड़ रखी है, जो उनकी ड्रेस से ही जुड़ी हुई है| इसे पकड़े हुए ही एक्ट्रेस रैंप पर वॉक कर रही हैं| वीडियो में देखा जा सकता है कि इसे पकड़कर चलना आसान नहीं है| अनन्या इस वीडियो में विदेशी मॉडल्स की तरह ही सावधानी से वॉक कर रही हैं|

अनन्या के इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है| एक शख्स ने एक्ट्रेस की तुलना उर्फी जावेद से करते हुए कहा कि आनन्या का फैशन उर्फी से इंस्पायर्ड ही है| दूसरे यूजर ने लिखा कि एक्ट्रेस जूझ रही हैं| वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस फैशन को देखकर हंसी आती है| इसी तरह और लोगों ने भी कमेंट्स के जरिये अपनी राय साझा की|

About Post Author