KNEWS DESK – पैन-इंडिया सिनेमा के इस नए दौर में अब फिल्मों का दायरा सिर्फ कहानी और स्टारकास्ट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि म्यूजिक भी ग्लोबल पहचान बनाने की रेस में शामिल हो चुका है। जहां Aditya Dhar की फिल्म ‘धुरंधर’ अपने दमदार गानों से दर्शकों के बीच छाई हुई है, वहीं अब Allu Arjun की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर जो अपडेट सामने आई है, उसने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

इंटरनेशनल लेवल पर तैयार हो रहा ‘राका’ का म्यूजिक
‘राका’ को Atlee डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे बड़े बजट पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म की कास्टिंग को लेकर पहले ही चर्चा जोरों पर थी, लेकिन अब इसका म्यूजिक सबसे बड़ा हाइलाइट बनकर सामने आ रहा है। खबर है कि मेकर्स इस फिल्म के गानों को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड पर तैयार कर रहे हैं, जिसके लिए विदेशी सिंगर्स और लिरिसिस्ट को भी शामिल किया जा रहा है।
म्यूजिक कंपोजर का बड़ा खुलासा
फिल्म के म्यूजिक कंपोजर Sai Abhyankar ने हाल ही में साउंडट्रैक को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि टीम लंबे समय से गानों पर काम कर रही है और शुरुआत से ही डायरेक्टर एटली का म्यूजिक को लेकर विजन काफी क्लियर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अल्लू अर्जुन की म्यूजिक सेंस इस एल्बम को खास बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।
https://www.instagram.com/p/DW2-gXMEby0/
मिलेगा नया म्यूजिकल एक्सपीरियंस
‘राका’ के गानों को लेकर मेकर्स का फोकस सिर्फ हिट ट्रैक्स देने पर नहीं, बल्कि एक अलग और फ्रेश म्यूजिकल एक्सपीरियंस तैयार करने पर है। इंटरनेशनल कोलैबोरेशन के जरिए फिल्म का एल्बम ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर’ के म्यूजिक क्रेज को ‘राका’ कितना टक्कर दे पाती है।
फिल्म में Allu Arjun के साथ Deepika Padukone फीमेल लीड में नजर आएंगी। फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोर चुका है और अब म्यूजिक को लेकर आए इस अपडेट ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।