‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार, रणबीर के बाद सामने आया फर्स्ट लुक

knews desk – ‘लव एंड वॉर’ के सेट से आलिया भट्ट की कई तस्वीरें पहले ही लीक हो चुकी हैं। अब मेकर्स ने रणबीर कपूर के बाद आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक जारी किया है। पोस्टर में आलिया सिर पर बड़े पंखों वाला क्राउन पहने नजर आ रही हैं। वहीं, स्टेज पर बिखरी लाइट्स उनके डांस परफॉर्मेंस वाले लुक को काफी ग्रैंड बना रही हैं। पोस्टर में आलिया का कॉन्फिडेंस, एटीट्यूड और एक्सप्रेशन्स भी खास नजर आ रहे हैं।

संजय लीला भंसाली की फिल्मों में एक्ट्रेसेस को अक्सर ग्रैंड अंदाज में पेश किया जाता है और आलिया भट्ट का यह लुक भी उसी भव्य विजुअल ट्रीटमेंट की झलक देता है। आलिया भट्ट ने फिल्म से अपना यह नया लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “संजय लीला भंसाली ने तैयार किया है।”

‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले भंसाली प्रोडक्शन की ओर से रणबीर कपूर की भी दो तस्वीरें शेयर की गई थीं। अब फैन्स को विकी कौशल के लुक का इंतजार है। मेकर्स की ओर से उनका लुक भी जल्द सामने आने की उम्मीद है।

रणबीर कपूर का फिल्म से सामने आया लुक भी काफी चर्चा में रहा था। वह बिल्कुल अलग, इंटेंस और रौबदार अवतार में दिखाई दिए थे। पोस्टर में रणबीर ब्लू कलर की विंटेज कन्वर्टिबल कार में बैठे नजर आए थे। उन्होंने स्काई ब्लू कॉलर टी-शर्ट और चश्मा पहना हुआ था।

रणबीर के लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनके हाथ ने खींचा था। उनके हाथ पर खून से लथपथ गहरी चोट और घाव के निशान दिखाई दे रहे थे। अब रणबीर के बाद आलिया भट्ट का लुक भी सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *