यामी गौतम के 37वें जन्मदिन पर आदित्य धर ने लुटाया प्यार, बोले- तुम मेरा घर और मेरी सबसे बड़ी ताकत हो

knews desk – बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम आज यानी 28 नवंबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति और डायरेक्टर आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर किया है। आदित्य ने यामी को अपनी जिंदगी की सबसे खास इंसान बताते हुए उनकी मुस्कान, ताकत और परिवार के प्रति उनके समर्पण की जमकर तारीफ की है।

आदित्य धर ने यामी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों का कूल और कैजुअल अंदाज नजर आ रहा है। एक तस्वीर में कपल समंदर के किनारे बने डेक पर खड़े होकर मुस्कुराता हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस भी काफी खुश हैं।

अपने पोस्ट में आदित्य ने यामी को अपनी सबसे खूबसूरत महिला बताया। उन्होंने लिखा कि यामी की मुस्कान सिर्फ कमरे को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को रोशन कर देती है। आदित्य के मुताबिक, यामी उनका घर, उनकी सबसे बड़ी ताकत और सबसे मजबूत सहारा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यामी ने उन्हें आज जैसा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया है।

आदित्य ने यामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए ढेरों खुशियों, प्यार और आशीर्वाद की कामना की। उन्होंने यामी से कहा कि वह कभी सपने देखना और साइन करना न छोड़ें और हमेशा याद रखें कि वह कितनी खास हैं। पोस्ट के आखिर में आदित्य ने जिंदगी भर यामी का हाथ थामे रखने और हर बार फिर से उनसे प्यार करने की बात कही। उन्होंने पोस्ट के साथ YamiPaglu हैशटैग भी लिखा।

बता दें कि साल 2026 इस कपल के लिए काफी शानदार और यादगार रहा है। दोनों ने अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं और दर्शकों का ध्यान खींचा है। वहीं, यामी के जन्मदिन पर फैंस भी उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दे रहे हैं और यामी-आदित्य की जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *