राम मंदिर की सीढ़ियों पर एक्टर जैकी श्रॉफ ने लगाया पोछा, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ अपने एवरग्रीन स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं| अब हाल ही में एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है| जिसमें वो पोछा लगाते हुए नजर आ रहे हैं| जैकी श्रॉफ की इस वीडियो पर यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं|

जैकी श्रॉफ का ये वीडियो अयोध्या के राम मंदिर का नहीं बल्कि मुंबई शहर के सबसे पुराने राम मंदिर का है| जहां एक्टर हाल ही में पहुंचे| इस वीडियो में जैकी व्हाइट शर्ट के साथ बैज पैंट पहने हुए कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं| साथ ही उन्होंने सिर पर एक टोपी भी लगाई है| सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जैकी मंदिर की सीढ़ियों को पोछे से साफ करते हुए नजर आ रहे हैं|

जैकी श्रॉफ का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| वीडियो को देखकर हर कोई एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहा है| यूजर्स कमेंट के जरिये अपनी राय दे रहे हैं| एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, जो इंसान जीरो से हीरो बना है वो अपनी अहमियत हमेशा समझता है| वहीं दूसरे ने लिखा, एक मात्र ऐसे शख्स हैं जिन्हें मैंने ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन इतना सरल और सहज देखा है| इसके साथ ही कई यूजर्स ने जैकी को काफी मेहनती इंसान भी बताया है|

आपको बता दें कि जैकी श्रॉफ एक्टर होने के साथ-साथ सोशल वर्क भी करते हुए नजर आते हैं| इसके अलावा एक्टर को नेचर से भी काफी प्यार है| इसीलिए वो किसी की भी शादी या पार्टी में जाते हैं तो वहां गिफ्ट में एक पौधा लेकर पहुंचते हैं|

About Post Author