अभिषेक बच्चन ने जया बच्चन को खास अंदाज़ में किया बर्थडे विश, मां की अनसीन फोटो की शेयर

KNEWS DESK – बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं| ऐसे में एक्ट्रेस के बेटे अभिषेक बच्चन ने खास पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है| एक्टर ने अपनी मां की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है| जिसमें जया बेहद खूबसूरत लग रही हैं|

Knowing Jaya Bachchan : Bollywood News - Bollywood Hungama

मां जया को खास अंदाज़ में किया बर्थडे विश 

जया बच्चन ने सुबह से लगातार चर्चा में बनी हुईं हैं| एक्ट्रेस को सभी जन्मदिन की जमकर बधाई दे रहे हैं ऐसे में जया के बेटे अभिषेक बच्चन ने एक पोस्ट शेयर किया है| एक्टर ने एक अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मां, लव यू’| एक्ट्रेस की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वो सालों पुराने अंदाज़ में नजर आ रही हैं| इस फोटो में जया बेहद खूबसूरत लग रही हैं|

जया बच्चन अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं| जया पैप्स के साथ ठीक से बात नहीं करती हैं जिस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया जाता है| हालांकि एक्ट्रेस हमेशा वही काम करती हैं जो उनका मन करता है| जया बच्चन की कमाल की ख़ूबसूरती और क्लासी अंदाज़ भी उनकी पहचान है|

अभिषेक बच्चन से लेकर श्वेता बच्चन तक सभी जया बच्चन को बेहद प्यार करते हैं| परिवार के साथ एक्ट्रेस का खास रिश्ता है| वहीं नव्या नंदन के पॉडकास्ट के  दौरान भी उनके दिलचस्प किस्से सुनने को मिलते हैं|

यह भी पढ़ें – केजरीवाल को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अर्जी खारिज

About Post Author