हॉस्पिटल में एडमिट हैं जिया शंकर की मां, एल्विश यादव ने की जल्द ठीक होने की प्रार्थना

KNEWS DESK- सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस OTT 2 में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जिया शंकर इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं| एक्ट्रेस की मां की तबियत ख़राब है और वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं| जिया ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है|

Jiya Shankar Bigg Boss Ott Contestant Owner Of Millions At The Age Of 28  Know Her Net Worth Personal Life And Facts - जेनेलिया के सामने रितेश से  इश्क लड़ा चुकी हैं

एक्ट्रेस जिया शंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि हैलो फैमिली उम्मीद है कि आप सब अच्छे होंगे| मेरी मां काफी बीमार हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है| हमें फिर से कठिन परिस्थिति में डाल दिया गया है| मेरा मानना है कि ऐसी स्थिति में प्रार्थनाएं चमत्कार कर सकती हैं| कृपया मेरी मां को अपनी प्रार्थनाओं में रखें| इस वक्त पर यह मेरे लिए बहुत मायने रखेगा| धन्यवाद, भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें| स्वस्थ रहें|

जिया के इस पोस्ट को देखने के बाद सभी यूजर्स कमेंट्स कर एक्ट्रेस की मां के जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं| इसी बीच बिग बॉस OTT 2 के विनर एल्विश यादव ने भी जिया के पोस्ट पर कमेंट कर उनकी मां के लिए प्रार्थना की है| यूट्यूबर ने कमेंट कर लिखा कि प्रार्थना करता हूं कि आपकी मां जल्दी ठीक हो जाएं|

About Post Author