रणबीर कपूर की रामायण को लेकर 3 बड़े अपडेट आये सामने, जानें क्या होगा खास

KNEWS DESK – रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं| रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है| बीते दिनों पहले फिल्म के सेट से लारा दत्ता और अरुण गोविल की की तस्वीरें लीक हुईं थी| तभी से फैन्स सवाल कर रहे हैं कि रणबीर कपूर कब से शूटिंग शुरू करेंगे| वहीं अब रामायण को लेकर 3 बड़े अपडेट सामने आये हैं|

Ramayana: Ranbir Kapoor, Sai Pallavi & Yash's Magnum Opus To Go On Floors  Next Month? Speculated Release Date & Other Details Revealed

रामायण

रणबीर कपूर ने फिल्म एनिमल से खूब सुर्खियां बटोरी थी अब एक्टर का पूरा ध्यान रामायण पर है| फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है| ख़बरों के मुताबिक रामायण तीन पार्ट में रिलीज होगी| जिसके पहले पार्ट में सीता हरण की कहानी दिखाई जाएगी|

वहीं बीते दिनों रामायण के सेट से लारा दत्ता और अरुण गोविल की तस्वीरें लीक हुईं थी| जिसके बाद डायरेक्टर नितेश काफी नाराज हो गए थे| उसके बाद से ही सेट पर फोन लाने पर रोक लगा दी गयी है| इसके पीछे की खास वजह रणबीर कपूर का लुक है जिसे डायरेक्टर शेयर नहीं करना चाहते हैं|

रामायण में रणबीर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं और साई पल्लवी माता सीता का| इस रोल के लिए रणबीर कपूर काफी मेहनत कर रहे हैं| कभी तिरंदाजी कोच के साथ, तो कभी जिम में हेडस्टैंड करते उनकी तस्वीर वायरल हो रही है|

रामायण को लेकर सामने आये अपडेट 

एक यूजर ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि मकेर्व्स फिल्म में ज्यादा बदलाव नहीं करेंगे| रामायण जैसी हम देखते आये हैं वैसा ही सब कुछ होगा| आदिपुरुष की गलतियों से मेकर्स ने सीख लेते हुए फिल्म में ज्यादा बदलाव नहीं किये हैं| यूजर ने आगे बताया कि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में बेहद सुन्दर लग रही थीं| इस दौरान एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर के सामने खुद को काफी अच्छी तरह से पेश किया| आगे वो लिखते हैं कि, लक्ष्मण का रोल कर रहे रवि दुबे इस किरदार के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं,यहां तक की मुझे देखकर मुस्कुरा भी दिये थे|

वहीं फिल्म में रावण का रोल साउथ सुपरस्टार यश नहीं निभा रहे हैं| लेकिन वो फिल्म में पैसा लगा रहे हैं हालांकि इसको लेकर अभी कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है|

यह भी पढ़ें –  लोकसभा चुनाव 2024: 19 अप्रैल को इन 21 राज्यों में होगा मतदान, देखें पूरी लिस्ट…

About Post Author