जाह्नवी कपूर ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, श्रीदेवी के चेन्नई वाले घर में फ्री में रह सकेंगे आप

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी हमारे बीच तो नहीं हैं लेकिन आज भी लोग उन्हें बड़ी शिद्दत से याद करते हैं| एक्ट्रेस का नाम सुनते ही उनके चाहने वालों की आंखें नम हो जाती हैं| वहीं एक्ट्रेस की बेटी जाह्नवी कपूर ने मां के फैंस के लिए एक बड़े सरप्राइज का ऐलान किया है| उन्होंने बताया कि अब फैंस श्रीदेवी के चेन्नई वाले घर में रह सकते हैं, इसके लिए उन्हें पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे| ये सुनकर फैंस काफी खुश हैं|

जाह्नवी कपूर ने बताई मां श्रीदेवी की यह सिक्रेट बातें, बोलीं, 'आलिया और  सारा से इंस्पायर्ड हूं' - janhvi kapoor recalls mom sridevi-mobile

दरअसल, श्रीदेवी चाहती थीं कि उनका ये घर होटल बन जाए| वहीं Airbnb के साथ टाईअप करके जाह्नवी ने पिता बोनी कपूर के साथ मिलकर मां का ये सपना पूरा कर दिया| जाह्नवी कपूर ने फैंस को ये खुशखबरी देते हुए कहा कि जहां तक हमें याद है कि हमने मां के कई जन्मदिन उस घर में मनाये हैं| मेरा और पापा का जन्मदिन भी इसी घर में मनाया गया है लेकिन मां के जाने के बाद हम लोग रिनोवेशन के काम के सिलसिले में उस घर में ज्यादा रह नहीं सके| पापा हमेशा ये कहते थे कि उन्हें श्री की इच्छा पूरी करनी है| रिनोवेशन का काम होने के बाद हमने फिर से पापा का जन्मदिन वहीं मनाया| पापा वैसे तो अपना बर्थडे अच्छे से नहीं मनाते थे लेकिन उस बर्थडे पर वो बहुत खुश थे|

जाह्नवी कपूर ने होटल में रहने वाले फैंस से खासतौर पर कहा कि कृपया कुछ भी चुराए नहीं| हमें अपने फैंस पर पूरा भरोसा है| हम Airbnb पर पूरा भरोसा करते हैं और उनके साथ मिलकर हम इसे काफी आगे तक ले जाना चाहते हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.