उत्तराखंड: हल्द्वानी पहुंचे सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा -“देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस है”

KNEWS DESK  –  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हल्द्वानी पहुंचे। जहां उन्होंने एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा| सीएम योगी की रैली होने के बाद भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट और भाजपा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा हुआ है।

भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने की सीएम योगी और सीएम धामी तारीफ़

बता दें कि  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अजय भट्ट के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किया | इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में मौजूद थे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने  योगी और धामी की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि यूसीसी और नकल विरोधी कानून बनाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इतिहास बना दिया है।

हल्द्वानी: LIVE - BJP के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हल्द्वानी - Amrit Vicharसंबोधन से एक-एक कार्यकर्ता उत्साहित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली के बाद केंद्रीय मंत्री और नैनीताल लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए हजारों हजार लोग यहां पहुंचे और उनके ओजस्वी संबोधन से एक-एक कार्यकर्ता उत्साहित है और मोदी जी के सपने को पूरा करने का संकल्प लोगों ने लिया है। वहीं योगी जी की रैली ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम किया है। और यही कार्यकर्ता घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के लिएसमर्थन इकट्ठा करेंगे और अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करने के काम करेंगे|

विपक्ष पर जमकर बोला हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हल्द्वानी में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस है जबकि बीजेपी समस्या के समाधान में विश्वास करती है। देश में आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार आदि सभी समस्याएं कांग्रेस की देन हैं। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण सफल हुआ है जैसे लगता है अयोध्या में त्रेता युग आ गया है।

उत्तराखंड अनेक महापुरुषों को जन्म देने वाली धरती

वहीं इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि उत्तराखंड अनेक महापुरुषों को जन्म देने वाली धरती है। यूपी के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत नारायण दत्त तिवारी और हेमवती नंदन बहुगुणा को इसी धरती ने जन्म दिया है। ऐसी धरती को कोटि कोटि नमन करता हूं। देवभूमि के कंकड़ कंकड़ में शंकर है | उन्होंने कहा कि देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस है। आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार आदि सभी समस्याएं कांग्रेस की देन है। मोदी के नेतृत्व में सभी समस्याओं का समाधान किया है। देश ने गौरव की नई ऊंचाइयों को छुआ है।

कांग्रेस के समय जातिवाद की राजनीति होती थी

उन्होंने कहा कि मेरा बचपन उत्तराखंड में ही बीता। दूर-दूर जाकर पानी लाना पड़ता था। आज हर घर नल की योजना के कारण 100 में से 90 घरों में पानी पहुंच गया है| यूपी में पहले बमबाजी होती थी। अब हर हर बम बम के उद्घोष के साथ कावड़ यात्रा निकलती है। यूपी में अपराधियों को गलतफहमी होती है कि यूपी में अपराध करके उत्तराखंड भाग जायेंगे। मैं उन्हें इस लायक छोडूंगा ही नहीं कि वो देवभूमि को अपवित्र कर सकें | विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय जातिवाद की राजनीति होती थी, अराजकता का राज होता था, तुष्टिकरण की राजनीति होती थी। आज जो परिवर्तन देखने को मिला है वो आपके वोट ने किया है। आज मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के दर्शन हो रहे हैं।

About Post Author