‘जेलर 2’ से क्यों हटाया गया रजनीकांत का 200 लड़कियों के साथ डांस वाला सीन? अब सामने आई वजह

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के रिलीज होने से पहले चर्चा थी कि इसमें रजनीकांत करीब 200 लड़कियों के साथ ग्रैंड डांस सीक्वेंस करते नजर आएंगे, लेकिन सिनेमाघरों में यह सीन देखने को नहीं मिला। अब अभिनेता जाफर सादिक ने इस सीन को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Knews Desk – साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह जल्द ही 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। फिल्म में कई बेहतरीन कलाकार नजर आए हैं। इसके आखिरी सीन में ‘जेलर 3’ को लेकर भी अपडेट दिया गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले एक खास सीन को लेकर काफी चर्चा हुई थी। बताया गया था कि रजनीकांत ने करीब 200 लड़कियों के साथ एक ग्रैंड डांस सीक्वेंस शूट किया है। लेकिन जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो दर्शकों को यह सीन देखने को नहीं मिला। अब अभिनेता जाफर सादिक ने एक इंटरव्यू में इस सीन को लेकर जानकारी दी है।

जाफर सादिक ने बताया कि रजनीकांत का यह ग्रैंड डांस सीक्वेंस फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्माया गया था, लेकिन मेकर्स ने इसे फिल्म के फाइनल कट से बाहर कर दिया। उनके इस खुलासे के बाद फैंस के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर इस सीन को फिल्म में क्यों शामिल नहीं किया गया।

क्यों हटाया गया रजनीकांत का डांस सीक्वेंस?

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता बीत चुका है। फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार ने फाइनल कट तैयार करते समय कई बदलाव किए थे। अब फिल्म से हटाए गए सीन्स को लेकर धीरे-धीरे जानकारियां सामने आ रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटरवल से ठीक पहले आने वाले गाने ‘अला बोलेलो’ में रजनीकांत ने करीब 200 लड़कियों के साथ डांस किया था। फिल्म में विलेन यह भी बताता है कि जिस शख्स ने उसके दोस्त को मारा था, वह शुरुआत से ही उनके साथ डांस कर रहा था।

हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज हुए वर्जन में इस खुलासे और डांस सीक्वेंस के बीच का संबंध स्पष्ट रूप से देखने को नहीं मिला। जाफर सादिक ने बताया कि उन्होंने रजनीकांत को लड़कियों के बीच डांस करते हुए देखा था, लेकिन थिएटर में दिखाए गए वर्जन में यह हिस्सा शामिल नहीं था।

क्या यूट्यूब पर रिलीज होगा हटाया गया सीन?

रजनीकांत के इस डांस सीक्वेंस को लेकर अब फैंस के मन में सवाल है कि क्या उन्हें यह सीन देखने को मिलेगा। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मेकर्स भविष्य में इसे यूट्यूब पर डिलीट किए गए सीन्स के तौर पर जारी कर सकते हैं। हालांकि, इसे रिलीज करने को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

फिलहाल, ‘जेलर 2’ की सफलता के बीच फिल्म से हटाए गए इस खास सीन ने दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि मेकर्स इस डांस सीक्वेंस को दर्शकों के सामने लाते हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *