देश में कुल 98.8 करोड़ मतदाता, लोकसभा चुनाव 2024 में 55 लाख EVM का होगा इस्तेमाल- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

KNEWS DESK- आज यानी 16 मार्च को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 में 55 लाख EVM का इस्तेमाल होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देश में कुल 98.8 करोड़ मतदाता हैं। जिसमें 49.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिला वोटर हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने ये भी जानकारी दी कि 1.8 करोड़ युवा पहली बार वोट डालेंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में हुए थे जबकि 23 मई को रिजल्ट आया था साल 2014 में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 5 मार्च को हुई थी। चुनाव 7 अप्रैल से 12 मई तक 9 चरणों में हुए थे। बात अगर उत्तरप्रदेश की करें तो पिछले चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 में से 64 सीटें एनडीए ने जीती थीं। बीजेपी को 62, अपना दल एस को दो सीटों पर जीत मिली थी। विपक्षी बीएसपी 10, एसपी पांच और कांग्रेस एक सीट जीतने में सफल रही थी।

ये भी पढ़ें-   महापौर प्रमिला पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई कार्यकारिणी की बैठक, पार्कों को कब्जा मुक्त कराने के दिए सख्त निर्देश

About Post Author