आज राम मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान का पांचवां दिन, जानें आज क्या- क्या होगा?

KNEWS DESK- आज यानी 20 जनवरी को राम मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा का पांचवां दिन है। आज गर्भग्रह को सरयू नदी के पानी से धोया जाएगा। इसके बाद ‘वास्तु शांति’ और ‘अन्नाधिवास’ अनुष्ठान होंगे। वैदिक अनुष्ठानों के अनुसार, आकाश, जल, पृथ्वी, अग्नि और वायु से शांति प्राप्त करने के लिए ‘वास्तु शांति’ की जाती है, जिसका वास्तु शास्त्र में महत्व है। वास्तु शांति उन सभी दोषों को दूर करने के लिए किया जाता है, जो वास्तु पूजा (18 जनवरी को आयोजित) के बाद भी नए घर में रह सकते हैं।

प्राण प्रतिष्ठा की अमेरिका में भी चल रही तैयारी

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अमेरिका में भी तैयारियां चल रही हैं। अमेरिका में ढेरो मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी कर रहे हैं। भारतीय अमेरिकी यहां पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं। अमेरिका के न्यूजर्सी में दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर भी स्थित है।

दिल्ली सरकार आयोजित करेगी तीन दिनों की रामलीला

दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शनिवार से तीन दिवसीय रामलीला का आयोजन करेगी। दिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया है कि आईटीओ के पास पियरे लाल ऑडिटोरियम में 22 जनवरी तक चलने वाली विशेष रामलीला सभी के लिए फ्री है। ‘श्रीराम भारतीय कला केंद्र’ शाम 4 बजे से 7 बजे तक तीन घंटे का रामलीला प्रदर्शन प्रस्तुत करेगा।

https://www.instagram.com/reel/C2RZzT8SQvQ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

1.65 रुपये लाख की रामायण अयोध्या पहुंची

अयोध्या में दुनिया की सबसे महंगी रामायणों में से एक पहुंच गई है. इस रामायण की कीमत 1.65 लाख रुपये है। रामायण लिखने के लिए इस्तेमाल की गई स्याही जापान से आयात की गई है और कागज फ्रांस में बनाया गया है। इसे बनाने के लिए अमेरिकी वॉलनट की लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है।

ये भी पढ़ें-  महज संयोग नहीं, देव योग की साक्षी बन रही है मौजूदा पीढ़ी- सीएम योगी

About Post Author