श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने में गुरुओं का आशीष- ब्रजेश पाठक

लखनऊ- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में आयोजित अधिवेशन में शिरकत की। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय, महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री शामिल हुए।

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि 500 वर्षों का इंतजार समाप्त होने वाला है। हम सब के आराध्य श्रीराम मंदिर में विराजेंगे। अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। 22 को प्राण प्रतिष्ठा है। श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनने में गुरुओं का आशीर्वाद है। आपको बता दें कि डिप्टी सीएम ने कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय, महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लगभग 500 वर्षों बाद अयोध्या में श्रीरामलला विराजेंगे। रामराज में गुरुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और प्रभु श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने में गुरुओं का ही आशीष है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में गुरुओं का दर्जा सर्वमान्य रहा है। भारत सरकार व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से सभी लाभांवित हो रहे हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी विश्वविद्यालयों के साथ प्रतिबद्धता से खड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी ने नई शिक्षा नीति पूरे देश में लागू की है। नई शिक्षा नीति का हमारे शिक्षकों पर गुरुत्व दायित्व है की कि उसे लागू करें और भारत मां को विश्व गुरु बनाने के लिए अग्रणी भूमिका निभाएं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अब बस कुछ ही घंटे शेष हैं। यह हम सभी के लिए लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के कोचिंग जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि एक विशेष कार्य योजना केंद्र सरकार ने जारी की है। बच्चों को गुणवत्ता परख शिक्षा के लिए सरकार द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  आज राम मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान का पांचवां दिन, जानें आज क्या- क्या होगा?

About Post Author