‘आप’ सांसद संजय सिंह को कोर्ट से झटका, कोर्ट ने 10 नवंबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

KNEWS DESK- दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 नवंबर तक बढ़ा दी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था।

कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश होने से पहले AAP सांसद ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। आम आदमी पार्टी नेता का दावा है कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) की साजिश के तहत​ गिरफ्तार कराया गया है। इस दौरान विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने सिंह को अपने पारिवारिक खर्चों और संसद सदस्य के रूप में अपने कामों के लिए कुछ चेक पर हस्ताक्षर करने की अनुमति दी। न्यायाधीश ने संबंधित जेल अधिकारियों को संजय सिंह के लिए उनके निजी डॉक्टर सहित उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

न्यायाधीश ने कहा, “अदालत को आरोपी को निजी इलाज देने से इनकार करने का कोई कारण नजर नहीं आता… इसलिए, संबंधित जेल अधीक्षक को उनके उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है। कोर्ट ने आरोपी के वकील को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया के सिंह के मेडिकर जाने पर उनके समर्थक या अन्य लोग वहां इकठ्ठे न हों।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति केस में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से कोर्ट ने उन्हें 10 अक्टूबर तक की रिमांड पर भेज दिया था। इसके बाद वह 10 अक्टूबर को फिर से कोर्ट में पेश हुए।

गिरफ्तारी के बाद उन्हें 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से कोर्ट ने उन्हें 10 अक्टूबर तक की रिमांड पर भेज दिया था। इसके बाद वह 10 अक्टूबर को फिर से कोर्ट में पेश हुए। जहां कोर्ट उनकी रिमांड 3 दिन और बढ़ा दी थी। मामले में 13 अक्टूबर को एक बार फिर सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने उन्हें 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

ये भी पढ़ें-   Tanu Weds Manu 3: कंगना रनौत ने किया ‘तनु वेड्स मनु 3’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी शूटिंग

About Post Author