फिल्म ‘एनिमल’ का दूसरा सॉन्ग हुआ रिलीज, करवा चौथ का व्रत खुलवाने के लिए रणबीर ने छुए रश्मिका के पैर

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं| फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| वहीं फैंस की इक्सायट्मेंट और बढ़ाते हुए आज फिल्म का दूसरा गाना ‘सतरंगा’ रिलीज कर दिया गया है| जिसमें रणबीर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है|

मेकर्स द्वारा रिलीज किया गया फिल्म का दूसरा गाना करवा चौथ पर बेस्ड है| रिलीज होते ही इस गाने ने इंटरनेट पर धूम मचाना शुरू कर दिया है| गाने में रश्मिका हाथों में छलनी लेकर रणबीर कपूर को देखती हुई दिख रही हैं| रणबीर का लुक पहले ही सामने आ चुका है| लंबे-लंबे बालों में रणबीर का ये अंदाज पिछली सभी फिल्मों से हटकर है| एनिमल का दूसरा गाना सतरंगा में रश्मिका लाल सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं| रणबीर को देखकर रश्मिका जल्दी से उठती हैं और अपना करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए छलनी लेती हैं| फिर रणबीर एक्ट्रेस से कुछ कहते हैं और वह नाराज हो जाती हैं| रणबीर उनका पैर पकड़कर उनका व्रत खुलवाने की कोशिश करते हैं| ये गाना अरिजीत सिंह द्वारा गाया गया है|

आपको बता दें, इस फिल्म को संदीप वांगा रेड्डी द्वारा डायरेक्ट किया गया है| वहीं रश्मिका और रणबीर कपूर की जोड़ी पहली बार देखी जाएगी| आज रिलीज हुए गाने को करवा चौथ से पहले रिलीज करने का मेकर्स का प्लान काफी धमाकेदार है, क्योंकि 1 नवंबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा| ऐसे में इस गाने को और भी ज्यादा पसंद किया जाएगा|

About Post Author