KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश, झारखंड और आंध्र प्रदेश में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 17 लोगों की मौत हो गई। मिर्जापुर में ट्रक यात्री ऑटो पर पलट गया, जबकि झारखंड के रामगढ़ में स्कॉर्पियो अज्ञात वाहन से टकरा गई। वहीं, आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में लॉरी और कार की भिड़ंत में चार लोगों की जान चली गई।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार देर रात अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया तिराहे के पास दर्दनाक हादसा हुआ। सोनभद्र की ओर से आ रहा एक ट्रक सड़क किनारे खड़े यात्री ऑटो पर पलट गया। हादसे के समय ऑटो में यात्री सवार हो रहे थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना शनिवार रात करीब 8 बजे मिली।
वहीं, झारखंड के रामगढ़ में स्कॉर्पियो की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में भी रविवार सुबह लॉरी और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। तीनों हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।