नीतीश सरकार में डिप्टी CM होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री ने भी ली शपथ

KNEWS DESK- बिहार की सत्ता में एक बार फिर परिवर्तन हो गया है। नीतीश कुमार ने 9वीं बार सीएम पद की शपथ ली है तो वहीं बिहार के डिप्टी सीएम के तौर पर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने शपथ ली| शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और कई बड़े नेता शामिल रहे|

विजय सिन्हा के बारे में…

भूमिहार समुदाय से आने वाले विजय सिन्हा बीजेपी के जाने माने नेता हैं| महागठबंधन से पहले बिहार में जब NDA की सरकार थी तो उस दौरान विजय सिन्हा को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया था| नीतीश कुमार के NDA से गठबंधन तोड़ने के बाद विजय सिन्हा को विधानसभा अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था|

सम्राट चौधरी के बारे में…

सम्राट चौधरी को पिछले साल ही बीजेपी ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था| सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं| उनका जन्म 16 नवंबर 1968 को मुंगेर के लखनपुर गांव में हुआ था| सम्राट चौधरी शकुनी चौधरी के पुत्र हैं| शकुनी चौधरी समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं| प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले सम्राट चौधरी बिहार विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष थे|

About Post Author