प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, बीजेपी ने दिया मुंह तोड़ जबाव, दर्ज होगी FIR

KNEWS DESK- मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं| ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस के बीच रार भी थमने का नाम नहीं ले रही है| हाल ही में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्विट के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है| उन्होंने ट्विट किया कि मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है|

प्रियंका गांधी ने कहा कि कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी| मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है| कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी|

कांग्रेस नेता के इस ट्वीट पर अब बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है| बीजेपी ने कहा कि इस फर्जी चिट्ठी के दम पर मध्य प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है| प्रियंका के खिलाफ इंदौर सहित भोपाल और जबलपुर में मामला दर्ज किया जाएगा| कल वायरल हुई इस चिट्ठी में आरोप लगाया गया है कि ठेकेदारों से पचास  फीसदी कमीशन मांगा जा रहा है| वहीं पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा का कहना है कि ये चिट्ठी सच्चाई है जो सामने आई है| आप प्रियंका से लेकर सभी कांग्रेसियों पर FIR करिए|

आपको बता दें जु पीसीसी चीफ कमलनाथ द्वारा भी बीजेपी पर 50% कमीशन की सरकार होने का आरोप लगाया गया| उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा कि भाजपाइयों के दिलों-दिमाग में कमलनाथ के अलावा कुछ नही आता| भाजपाई आजकल मेरी आस्था और विश्वास की ज्यादा चिंता करते हैं| नए नए शब्द गढ़ रहे हैं, चुनावी पूजा, चुनावी भक्ति, पॉलिटिकल पाखंड और कमलनाथ का तिलिस्म तोड़ने का दंभ भर रहे हैं|

उन्होंने आगे लिखा, भाजपाइयों के दिलो –दिमाग में कमलनाथ के अलावा कुछ नही आता| सरकार, उसके नुमाइंदे और भाजपाई मेरा नाम जपना छोड़ के, जनता का नाम जपें, जनता की भक्ति करे| देश में जनता ही जनार्दन है|

About Post Author