आईपीएल 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हराया, संजू सैमसन ने खेली 86 रनों की पारी फिर भी हारी राजस्थान

KNEWS DESK- आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर आरआर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मैकगर्क ने तूफानी शुरुआत की। उन्होंने 20 गेंदों पर 50 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने 65 रनों की पारी खेली। डीसी ने 20 ओवरों में कुल 221 रन बनाए।

आरआर की ओर से कप्तान संजू सैमसन ने 86 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन वे राजस्थान को जिता नहीं पाए। इस जीत के साथ डीसी की प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रह गई हैं। इस जीत के साथ डीसी के 12 मैच में 12 पॉइंट हो गए हैं जबकि आरआर के 11 मैच में 16 पॉइंट हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11

जैक फ्रेजर मेकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नैब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

ये भी पढ़ें-   चुनाव आयोग ने फाइनल वोटिंग डेटा किया जारी, तीसरे चरण में करीब 65 प्रतिशत मतदान, इस राज्य में हुआ सबसे ज्यादा मतदान…UP रहा सबसे पीछे

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.