भारत में एक बार फिर से रि-एंटर करेगी चीनी स्मार्टफोन कंपनी, कम कीमत में जबरदस्त फीचर्स

KNEWS DESK- भारतीय बाजार में रोज नये-नये फोन पेश होते हैं| सभी कंपनी अपने स्मार्टफोन को बेहतर फीचर्स के साथ बाजार में बिक्री के लिए लाती है| भारतीय बाजार में एक बार फिर चीन की कंपनी ऑनर अपने नये फोन के साथ मार्किट में वापसी कर रही है| ऑनर ने हाल ही में अपना एक सस्ता टैबलेट लॉन्च किया था और अब सभी को उम्मीद है कि कंपनी स्मार्टफोन को काफी कम दाम में पेश करेगी। स्मार्टफोन के सितम्बर में लॉन्च होने की उम्मीद है |

भारतीय बाजार में वापसी 

Honor पहले भी भारत में मौजूद थी और मार्किट में अपने फोन पेश कर चुकी है| उस वक्त ये चीनी ब्रांड Huawei का सब-ब्रांड थी| अब ऑनर ने हुवावे को खुद से अलग कर लिया है लेकिन अभी भी कंपनी चीन में ही है| कंपनी ने हाल में ही Honor Pad X9 लॉन्च किया है जो कि एक एंड्रॉयड टैबलेट है अब एक बार फिर से कंपनी भारतीय बाजार में वापसी कर रही है और अपना फोन लॉन्च करेगी | खबरों की मानें तो ऑनर सितंबर में अपना फ्लैगशिप फोन Honor 90 भी भारत में लॉन्च कर सकता है| ऐसा लग रहा है कंपनी X पर अपने ब्रांड नेम को टीज कर रही है| Honor ने पहले H और फिर O को टीज किया है|

रिपोर्ट्स के अनुसार

ऑनर भारतीय बाजार में Honor X9a को लॉन्च कर सकती है क्योंकि कंपनी ने हाल में ही Honor Pad X9 को भारत में लॉन्च किया है, तो माना जा रहा है कि  Honor X9a दूसरा प्रोडक्ट हो सकता है| वहीं कंपनी का टीज किया सर्कुलर O सिंबल भी काफी हद तक X9a के कैमरा जैसा ही लगता है| अभी ये सब कयास का हिस्सा है|

स्मार्टफोन के फीचर्स 

कंपनी ने  Honor X9a स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में पहले ही लॉन्च कर चुकी  है| कंपनी इसमें 6.67-inch का FHD+ OLED डिस्प्ले दे सकती है, जो 800 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है| ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ आता है| साथ ही  5100mAh की बैटरी दी गई है, जो 40W की चार्जिंग सपोर्ट करती है| डिवाइस Android पर बेस्ड Magic OS पर काम करता है| ऑप्टिक्स की बात की जाये तो  Honor X9a में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 64MP का है| इसके साथ ही आपको 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक डेप्थ सेंसर मिलता है| फ्रंट में कंपनी ने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है| इसमें Wi-Fi, NFC, टाइप-सी, ब्लूटूथ 5.1, फेस रिकग्निशन और दूसरे फीचर्स मिलते हैं|

About Post Author