लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण का मतदान हुआ ख़त्म, 93 सीटों पर 60% हुई वोटिंग

KNEWS DESK-  लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 10 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 93 सीटों पर वोटिंग समाप्त हो गयी है| आपको बता दें कि वोटिंग सुबह  7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चली| चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 1,331 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई| जिसके नतीजे 4 जून को आएंगे|

तीसरे चरण में 60% हुआ मतदान 

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 10 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 93 सीटों पर वोटिंग समाप्त हो गयी है| इन सीटों पर कुल 60% मतदान हुआ|

इन सीटों पर इतने प्रतिशत हुआ मतदान 

असम- 74.86%  मतदान

बिहार- 56.01% मतदान

छत्तीसगढ़- 66.87% मतदान

दादर नगर हवेली और दमन एवं द्वीप- 65.23% मतदान

गोवा- 72.52% मतदान

गुजरात-  55.22% मतदान

कर्नाटक-  66.05% मतदान

मध्य प्रदेश- 62.28% मतदान

महाराष्ट्र- 53.40% मतदान

उत्तर प्रदेश- 55.13%  मतदान

पश्चिम बंगाल- 73.93% मतदान

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र की 11 सीटों पर शाम 5 बजे तक 53.40% हुआ मतदान, जानें अपडेट

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.