Bihar के स्कूलों में छुट्टियां घटाने पर गरमाई सियासत, गिरिराज सिंह बोले-”आज त्योहारों की छुट्टियों पर रोक, संभव है कि कल राज्य में शरिया कानून लागू हो जाए”

बिहार: बिहार के शिक्षा विभाग के एक फैसले पर सियासत गर्म हो गई है| सीएम नीतीश कुमार ने बीते मंगलवार को स्कूलों में होने वाली छुट्टियों को अब कम करने का ऐलान किया है| जिस पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार सीएम पर जमकर हमला बोला है| उन्होंने कहा-आज त्योहारों की छुट्टियां रद्द की है, संभव है कि कल राज्य में शरिया कानून लागू कर दिया जाए|

आपको बता दें कि शिक्षा विभाग के फैसले के द्वारा 31 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी स्कूलों में नहीं रहेगी| जबकि पहले रक्षाबंधन के दिन स्कूल बंद रहता था| ऐसे ही अब दुर्गा पूजा के अवसर पर 6 की जगह केवल 3 दिन ही स्कूल बंद रहेंगे| अब राज्य सरकार ने दीपावली से महापर्व छठ तक दी होने वाली छुट्टियों में भी बड़ा बदलाव किया गया है| पहले इन दोनों पर्व के लिए 9 दिनों तक स्कूल बंद रहते थे लेकिन अब 9 की जगह केवल 4 दिन यानी 12 नवंबर, 15 नवंबर और 19 एवं 20 नवंबर को छुट्टी मिलेगी|

इस मामले पर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने ट्विट के जरिए सीएम नीतीश पर तंज कसा है| उन्होंने लिखा-शिक्षा विभाग,बिहार सरकार द्वारा दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं| कल संभव है कि बिहार में शरिया लागू कर दी जाए और हिंदू त्योहार मनाने पर रोक लग जाए|

 

About Post Author