मन की बात में बोले पीएम मोदी, सऊदी अरब सरकार का किया धन्यवाद

KNEWS DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 103वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि ‘पहले मुस्लिम महिलाओं को पुरुषों के बिना हज यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं थी। इसके लिए मैं सऊदी अरब सरकार को भी धन्यवाद देना चाहता हूं।’

प्रधानमंत्री ने आज के कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया। देशवासियों के असाधारण जज्बे की सराहना की तो मानसून की बात करते हुए पीएम मोदी ने जलसंरक्षण की भी बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि ‘मुझे बड़ी संख्या में उन मुस्लिम महिलाओं के पत्र प्राप्त हुए, जो हाल ही में हज यात्रा करके लौटी हैं। इन महिलाओं ने बिना महरम के हज यात्रा पूरी की। इनकी संख्या 50 या 100 नहीं है बल्कि 4000 है। यह एक बड़ा बदलाव है। पहले मुस्लिम महिलाओं को पुरुषों के बिना हज यात्रा  पर जाने की अनुमति नहीं थी। मैं सऊदी अरब सरकार को भी धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने बिना महरम के हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं के लिए महिला समन्वयकों की तैनाती की।’

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, पिछले कुछ दिन प्राकृतिक आपदाओं के कारण चिंता और परेशानी से भरे रहे हैं। यमुना जैसी कई नदियों में बाढ़ आने से कई जगहों पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं। हमने इनका मिलकर मुकाबला किया। पीएम ने कहा, सर्वजन हिताय ही भारत की भावना और ताकत है।

उत्तर प्रदेश सरकार का किया जिक्र

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में बने पौधारोपण के रिकॉर्ड की चर्चा की। पीएम मोदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के अभियान के तहत एक दिन में 30 करोड़ पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया। पीएम मोदी ने कहा, इस तरह के कार्यक्रम जनभागीदारी के बिना नहीं हो सकते।

4000 महिलाओं ने किया हज- पीएम

पीएम मोदी ने बताया, मुझे उन मुस्लिम महिलाओं से भी बड़ी संख्या में पत्र मिले हैं जो हाल ही में ‘हज’ पूरा करके लौटी हैं। इन महिलाओं ने बिना किसी पुरुष साथी या ‘मेहरम’ के ‘हज’ किया।  इनकी संख्या सिर्फ 50 या 100 नहीं बल्कि 4,000 से ज्यादा है. यह एक बहुत बड़ा बदलाव है, पहले मुस्लिम महिलाओं को बिना किसी ‘मेहरम’ के ‘हज’ करने की अनुमति नहीं थी। मैं मेहरम के बिना हज करने वाली मुस्लिम महिलाओं के लिए महिला समन्वयक नियुक्त करने के लिए सऊदी अरब सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं।

About Post Author