PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

Knews Desk- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि इस बार भी हर वर्ष की तरह वह देश के वीर जवानों के बीच दिवाली मनाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि दीपावली का पर्व पूरे देश को रोशनी से जगमगा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ देश के संकल्प का परिचय देता है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला समय सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह भी देशवासियों की तरह उत्साह के साथ दिवाली मनाते हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी देश के वीर जवानों के बीच जाकर दिवाली मनाने की परंपरा जारी रहेगी। उन्होंने एक बार फिर सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *