त्योहारी मौसम में उत्तर रेलवे की बड़ी तैयारी, स्टेशनों पर 1300 अतिरिक्त सुरक्षा बल के जवान तैनात

KNEWS DESK- दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इस त्योहारी सीजन में कुल 2040 रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं, जिसमें 1300 जवानों की अतिरिक्त तैनाती शामिल है।

नई दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

आरपीएफ के जवान 24 घंटे ड्यूटी पर उपलब्ध रहेंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और यात्रियों को जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता मिल सके। उत्तर रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं, जिससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत ड्यूटी पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को इसकी सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *