NDA की बैठक दिल्ली में पीएम मोदी की नेतृत्व में हुई शुरू, बैठक में 38 दल होंगे शामिल

KNEWS DESK...आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के पहले देश की सभी राजनीतिक पार्टियां पुर जोर ताकत के साथ तैयारियों में जु़ट गई हैं। इसी बीच भाजपा के नेतृत्व  वाली NDA की बैठक शुरू हो गई है। जिसमें देश की लगभग 38 दल शामिल होंगे। हालंकि विपक्षी पार्टियों की बैठक कुछ देर पहले ही खत्म हुई है।

दरअसल आपको बता दें कि NDA की दिल्ली में शुरू हो चुकी है। इनमें महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, राकांपा का अजीत पवार गुट, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी , हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा , राष्ट्रीय लोक जनता दल , अन्नाद्रमुक, पवन कल्याण की जन सेना और कई अन्य शामिल हैं। NDA बैठक से एक दिन पहले सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद वह NDA में शामिल हो गये. उन्होंने यह भी कहा कि वह मंगलवार को NDA की बैठक में शामिल होंगे। चिराग पासवान बीजेपी से अपनी शर्तों  के साथ बातचीत की थी।

यह भी पढ़ें… लोकसभा चुनाव-2024 में NDA बनाम होगा INDIA, कांग्रेस के गठबंधन समूह को UPA की जगह अब कहा जाएगा INDIA

जगत प्रकाश नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हो रही विपक्ष की बैठक पर भी निशाना साधा है। विपक्ष की बैठक पर तंज कसते हुए नड्डा ने कहा कि हमारा गठबंधन सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए है। जहां तक UPA का सवाल है तो यह भानुमती का कुनबा है। उनके पास न नेता है, न नीति और न निर्णय लेने की शक्ति। यह घोटालेबाजों का एक समूह है।

यह भी पढ़ें… चिराग पासवान ने की NDA में शामिल होने की घोषणा, कहा-“NDA में सब कुछ ठीक है”

About Post Author