आस्ट्रेलिया में समुद्र किनारे मिली वस्तु चंद्रयान-3 से अलग हुआ बताया जा रहा हिस्सा! जानिए आखिर क्या है सच?

KNEWS DESK… चंद्रयान-3 को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी  ने बीते 14 जुलाई को लॉन्च किया था. जो ISRO के अनुसार अभी भी सही दिशा में जा रहा है. लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने भारतीयों को डरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया में जमीन पर एक संदिग्ध वस्तु मिली है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि उक्त वस्तु भारत द्वारा लॉन्च किए गए चंद्रयान-3 का हिस्सा है. जो चंद्रयान-3 से अलग होकर ऑस्ट्रेलिया में गिरा. इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. हालांकि, अभी तक भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है.

यह भी पढ़ें… चंद्रयान-3 मिशन में एलवीएम3-एम4 रॉकेट का यूज, गगनयान के लिए एक बड़ी सफलता

दरअसल आपको बता दें कि इसकी पहली तस्वीर ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ने जारी की है. जिसमें ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ने दावा किया है कि यह टुकड़ा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के ज्यूरियन खाड़ी स्थित समुद्र के पास गिरा था. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा- यह कुछ और नहीं बल्कि एक अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान का एक हिस्सा है. ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी इस संबंध में दुनिया की अन्य एजेंसियों से संपर्क कर रही है.

आखिर इस हिस्से का चंद्रयान-3 से क्या है सम्बंध?

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उक्त हिस्सा कुछ और नहीं बल्कि चंद्रयान-3 से अलग हुआ हिस्सा है. चंद्रयान-3 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  ने 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित हरीश धवन केंद्र से लॉन्च किया था. अब सवाल ये है कि क्या वाकई इसका चंद्रयान-3 से कोई संबंध है? तो ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि हम भारत से बात कर रहे हैं, ये चंद्रयान-3 का हिस्सा है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें… भारत के द्वारा चंद्रयान-3 लाॅन्च किए जाने से बौखलाए चीन ने कर दी बड़ी घोषणा, जानिए क्या?

About Post Author