हादसा: अंबाला-देहरादून हाईवे पर कार में आग लगने से 4 लोगो की जिंदा जलकर हुई मौत

KNEWS DESK…. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज एक बड़ा हादसा हो गया। रामपुर मनिहारान में चुनहेटी गांव के पास अंबाला देहरादून हाईवे पर 1  कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी।

आपको बदा दें कि  रामपुर थाना चुनहेटी गांव के पास अंबाला देहरादून हाईवे स्थित बाईपास पर एक बड़ा सड़क कार हादसा हो गया है। उस कार हादसें में चार लोग जिंदा जल गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला है। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले लोग  96 वसंत विहार ज्वालापुर जिला हरिद्वार के निवासी थे।

यह भी पढ़ें…मुंबई में विपक्ष की होगी अगली बैठक , दिल्ली में बनेगा इंडिया का नया सचिवालय

रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि परिजनों को हादसे की खबर दे दी गई है जो जबलपुर से आ रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि दोनों परिवार के दोनों दंपती जगाधरी यमुनानगर में रिश्तेदारी में हुई एक रिश्तेदार की मौत की खबर पाकर वहां जा रहे थे।

यह भी पढ़ें… आस्ट्रेलिया में समुद्र किनारे मिली वस्तु चंद्रयान-3 से अलग हुआ बताया जा रहा हिस्सा! जानिए आखिर क्या है सच?

 

About Post Author