90 साल की उम्र में किया पांचवां निकाह, कहा-”शादी है सेहत का राज”

KNEWS DESK- शादी के लिए आपने अब तक सभी लोगों की अलग अलग राय जरुर सुनीं होगी| लोग तो शादी की बात को टालने की कोशिश करते हैं लेकिन शादी के नाम पर इन दिनों सोशल मीडिया पर सऊदी अरब के निवासी अल ओतैबी का नाम काफी चर्चित है| जिन्होंने 90 साल की उम्र में 5वां निकाह किया | उन्होंने शादी को सुन्नत का रार दिया है|

जानकारी के अनुसार सऊदी अरब का रहने वाला इस शख्स का पूरा नाम नासिर बिन दहैम बिन वह्क अल मुर्शिदी अल ओतैबी है| 90 साल की उम्र में शादी करके ये सबसे उम्रदराज दूल्हा बन गया| अपना पांचवा निकाह करने के बाद नासिर ने देश के अविवाहित युवाओं को भी शादी करने की सलाह देते हुए कहा कि ये एक सुन्नत है|

नासिर के बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| वीडियो में नासिर को काफी खुश और उत्साहित देखा जा सकता है| उनके पोते भी अपने दादा को पांचवीं शादी की बधाइयां दे रहे हैं| नासिर ने एक इंटरव्यू में कहा, अविवाहित लोगों को भी शादी के बंधन में बंधने पर विचार करना चाहिए| यह एक सुन्नत है| उन्होंने आगे कहा कि मैं दोबारा शादी के बंधन में बंधना चाहता हूं| शादीशुदा जिंदगी खुदा के सामने किया गया भरोसे का कार्य और गर्व का प्रतीक है| शादी आराम और संसार से जुड़ी समृद्धि लाता है| यही मेरे स्वास्थ्य के बेहतर होने का एक कारण है| मैं शादी से झिझकने वाले युवाओं से अपील करना चाहता हूं कि शादी के बंधन को स्वीकार करें|

अल ओतैबी नासिर ने शादी के बारे में आगे बताते हुए कहा, मैं अपनी शादी से खुश हूं| शादी शारीरिक आराम के साथ-साथ एक सुख है| बुढ़ापा शादी को बिल्कुल नहीं रोक सकता| उनके इस वीडियो पर लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं| सभी लोग इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रि या रख रहे हैं|

 

 

 

About Post Author