MP cabinet expansion: मध्य प्रदेश में बनाए जाएंगे 28 मंत्री, विधायकों को जाने लगे फोन

KNEWS DESK- मध्यप्रदेश में आज यानी 25 दिसंबर को कैबिनेट का विस्तार होना है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि आज दोपहर साढ़े 3 बजे मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे।

सीएम मोहन यादव ने रविवार शाम को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे होगा.’’ इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन ने मंत्रिमंडल के नए सदस्यों की संख्या जैसी जानकारियां देने से इनकार कर दिया। मोहन यादव की अगुवाई वाले मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में दो उप मुख्यमंत्री – राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा हैं। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के सदस्यों की अधिकतम संख्या मुख्यमंत्री समेत 35 हो सकती है।

मध्य प्रदेश में बनाए जाएंगे 28 मंत्री, विधायकों को जाने लगे फोन

मध्य प्रदेश में कुल 28 मंत्री सोमवार को शपथ लेंगे। इनमें प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, अर्चना चिटनीस, विजय शाह और गोविंद राजपूत के नाम प्रमुख हैं। जानकारी के मुताबिक विधायकों को मंत्रिपद के लिए फोन जाने लगे हैं। वहीं संभावित मंत्री भोपाल की ओर रवाना भी हो चुके हैं। भोपाल से विश्वास सांरग और कृष्णा गौर को मंत्रिपद के लिए फोन गया है। ये भी मंत्री बनेंगे।

विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 163 पर जीत हासिल की थी और कांग्रेस को सिर्फ 66 सीटें ही मिलीं। इसी के साथ मध्य प्रदेश में ये तय हो गया था कि बीजेपी ही सरकार बनाने वाली है हालांकि फिर भी बीजेपी को मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने में सप्ताह भर का समय लग गया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मोहन यादव ने 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उनके अलावा राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने भी 13 दिसंबर को पद की शपथ ली थी, उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया।

ये भी पढ़ें-    Happy Christmas बोलकर क्यों नहीं किया जाता विश? जानें इसके पीछे की वजह…

About Post Author